अस्पताल में अब नहीं भटकेंगे मरीज, पर्ची से दवा तक हर कदम पर मदद करेगा ‘पेशेंट नेवीगेटर’

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को जल्द ही एक बड़ी सुविधा मिल सकती है। अस्पताल परिसर में अलग-अलग काउंटर, जांच केंद्र, डॉक्टर के कमरे और दवा वितरण केंद्र खोजने की परेशानी को कम करने के लिए ‘पेशेंट नेवीगेटर’ व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीज को इलाज की पूरी प्रक्रिया के दौरान सही दिशा और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है। सरकारी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। इनमें ऐसे मरीज भी होते हैं, जो पहली बार किसी बड़े अस्पताल में पहुंचे…