रूस ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल दुरोव पर कसा शिकंजा, आतंकवाद से जुड़े आरोपों के बीच बढ़ी ऐप पर प्रतिबंध की आशंका

रूस और लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों का दावा है कि टेलीग्राम के जरिए ऐसे कई चैनल, ग्रुप और बॉट्स सक्रिय रहे, जिनका उपयोग देश विरोधी गतिविधियों, साइबर अपराधों और हिंसक घटनाओं की योजना बनाने के लिए किया गया। इसी मामले में दुरोव के खिलाफ नया केस दर्ज किया गया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय वॉन्टेड सूची में भी शामिल कर लिया गया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि कई बार चेतावनी दिए…