UNSC में भारत की दावेदारी को मिला नया यूरोपीय समर्थन, V4 के चार देशों ने स्थायी सदस्यता के पक्ष में जताई सहमति

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग को लेकर कूटनीतिक स्तर पर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मध्य यूरोप के चार देशों के समूह विसेग्राड ग्रुप यानी V4 ने भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है। इस समूह में पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य शामिल हैं। भारत और V4 देशों के बीच पहली उच्चस्तरीय बैठक न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चारों देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।…