पाकिस्तान में स्कूल की छत ढहने से मचा हाहाकार, 34 बच्चों समेत 35 की मौत; छह महीने में चौथी बड़ी त्रासदी
पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल में हुआ भीषण हादसा कई परिवारों को गहरे सदमे में छोड़ गया है। गुरुवार को स्कूल की छत अचानक गिरने से 35 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 34 बच्चे और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में स्कूलों की इमारतों की सुरक्षा और बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के…
