क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट से भारत को राहत की उम्मीद, क्या जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को राहत की उम्मीद दी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल के दाम 16 प्रतिशत से अधिक नीचे आ गए हैं। ब्रेंट क्रूड, जो अक्टूबर के आखिरी दिनों में करीब 114 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया था, अब गिरकर लगभग 97 से 98 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। साल 2020 के बाद किसी एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में आई यह सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। तेल की कीमतों में इस…