E20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, गाड़ी की कीमत से लेकर माइलेज तक उठे सवाल; पेट्रोल पंप पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग
देश में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज, सोमवार 31 अगस्त को अहम सुनवाई होने जा रही है। मामला एक जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को यह साफ तौर पर बताने की मांग की गई है कि वे जो पेट्रोल खरीद रहे हैं, उसमें एथेनॉल की मात्रा कितनी है। याचिका में केवल पेट्रोल पंपों तक जानकारी सीमित रखने की बात नहीं कही गई है, बल्कि वाहनों की E20 ईंधन के साथ अनुकूलता, इंजन पर असर, माइलेज, रखरखाव और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं की भी व्यापक जांच कराने की…
