अमेरिका का बड़ा फार्मा फैसला: भारत समेत 20 देशों को चुनिंदा दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट, जानिए क्या बदला

अमेरिका ने फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़े अपने टैरिफ ढांचे में भारत समेत 20 देशों के लिए महत्वपूर्ण राहत का प्रावधान किया है। नए जीरो-ड्यूटी फ्रेमवर्क के तहत कुछ विशेष दवाओं, मेडिकल उत्पादों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी इनपुट को अमेरिका में आयात करने पर शुल्क नहीं लगाया जाएगा। यह फैसला भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका भारत की दवा कंपनियों के सबसे बड़े निर्यात बाजारों में शामिल है। हालांकि, यह छूट सभी प्रकार की दवाओं पर लागू नहीं होगी। इसका दायरा खास फार्मास्युटिकल कैटेगरी और निर्धारित उत्पादों तक सीमित है।…