सुबह उठते ही गर्दन-कंधे में दर्द रहता है? सोने के तरीके की ये गलती हो सकती है वजह
रात को बिस्तर पर जाने के बाद शरीर को आराम देने के लिए हर व्यक्ति अपनी सुविधा के हिसाब से सोने की स्थिति चुनता है। किसी को पीठ के बल सोना पसंद होता है तो कोई करवट लेकर सोता है। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि तकिए को थोड़ा मोड़कर या उसके नीचे एक और तकिया रखकर सोने से सिर को बेहतर सहारा मिलता है। शुरुआत में यह तरीका आरामदायक लग सकता है, लेकिन अगर तकिए की ऊंचाई जरूरत से ज्यादा हो जाए और गर्दन लगातार गलत कोण पर बनी रहे, तो इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखाई दे…
