पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किसे मिलेगी और किन किसानों को नहीं? जानें नियम और जरूरी शर्तें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम एक साथ खाते में नहीं भेजी जाती, बल्कि 2,000-2,000 रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराई जाती है। इस सहायता का उद्देश्य खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों में किसानों को आर्थिक सहारा देना है। अब किसानों की नजर योजना की अगली यानी 24वीं किस्त पर है। किस्त जारी होने से पहले सबसे बड़ा…
