खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद

खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की आदत आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक छोटा बदलाव हो सकती है, लेकिन इसका असर शरीर के मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर मैनेजमेंट पर पड़ सकता है। आमतौर पर खाना खाने के बाद लोग कुर्सी, सोफे या बिस्तर का रुख कर लेते हैं। कुछ लोग तो भोजन खत्म करते ही आराम करने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय थोड़ी शारीरिक गतिविधि करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने भी भोजन के बाद थोड़ी देर चलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि…