परगट सिंह ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर मंथन
प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के अगले दिन दिल्ली में हुई बैठक, विधायकों और जिला प्रधानों के साथ तालमेल बढ़ाने तथा संगठन को सक्रिय करने पर रहेगा जोर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने सोमवार को दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा की गई। रविवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद परगट सिंह की यह मुलाकात…
