प्रज्ञाननंदा ने कीमर को पछाड़कर रचा इतिहास, GCT फाइनल में कारुआना से होगी टक्कर
भारतीय शतरंज के युवा स्टार आर. प्रज्ञाननंदा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित ग्रैंड चेस टूर (GCT) 2026 के फाइनल में उन्होंने जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर को कुल 19-9 के बड़े अंतर से मात दी। मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी और क्लासिकल तथा रैपिड चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह रही कि सेमीफाइनल में निर्धारित ब्लिट्ज मुकाबले पूरे होने से पहले ही प्रज्ञाननंदा ने इतना…
