हरियाली तीज पर प्रेग्नेंट महिलाएं न रखें सख्त व्रत, इन 6 संकेतों को देखते ही तुरंत करें भोजन-पानी

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूजा करती हैं और कई महिलाएं निर्जला या बिना अन्न वाला व्रत भी रखती हैं। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान उपवास रखना सामान्य दिनों की तुलना में अलग विषय है। इस अवस्था में महिला के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की पोषण और ऊर्जा संबंधी जरूरतें भी जुड़ी होती हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को धार्मिक परंपरा निभाने से पहले अपनी सेहत और डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए। गाइनेकोलॉजिस्ट और इनफर्टिलिटी…