उम्र से पहले बूढ़ा दिखा सकता है आपका रूटीन, इन रोजमर्रा की गलतियों से तुरंत बनाएं दूरी

उम्र बढ़ना शरीर की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कई बार उम्र से पहले ही चेहरे और शरीर पर थकान, झुर्रियां और ढीलापन नजर आने लगता है। खासकर युवाओं में कम उम्र के बावजूद उम्रदराज दिखने की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे केवल जेनेटिक्स या स्किनकेयर की कमी ही जिम्मेदार नहीं होती, बल्कि हमारी रोजाना की जीवनशैली भी बड़ा असर डाल सकती है। कई लोग चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए महंगे कॉस्मेटिक्स, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और अलग-अलग डाइट प्लान अपनाते हैं। हालांकि, अगर दिन का बड़ा हिस्सा बैठे-बैठे गुजरता है, नींद पूरी नहीं होती, खानपान में चीनी…