मेडिकल स्टोर्स की बिक्री पर अब CCTV की निगरानी, बिना पर्ची दवा देने वालों पर बढ़ेगी सरकार की नजर

देश में दवाओं की बिक्री को लेकर सरकार नियमों को और सख्त करने की तैयारी में है। खासतौर पर ऐसी दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने की योजना है, जिन्हें डॉक्टर की सलाह और वैध प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही बेचा जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 सितंबर 2026 को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन से जुड़ा एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रस्ताव में मेडिकल स्टोर्स पर CCTV कैमरे लगाने की व्यवस्था शामिल की गई है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य सिर्फ मेडिकल दुकानों की सामान्य निगरानी करना नहीं है, बल्कि प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं की बिक्री की प्रक्रिया को रिकॉर्ड…