बार-बार ब्लड टेस्ट कराना कितना सही है? जानिए कब जांच जरूरी और कब बन सकती है परेशानी
आज के समय में हेल्थ अवेयरनेस पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। लोग अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रहने लगे हैं। इसी वजह से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का चलन भी तेजी से बढ़ा है। कई लोग हल्की थकान, कमजोरी, सिरदर्द या सामान्य बदलाव महसूस होते ही ब्लड टेस्ट कराने पहुंच जाते हैं। वहीं कुछ लोग हर कुछ महीनों में हेल्थ पैकेज के जरिए दर्जनों जांचें करवा लेते हैं ताकि किसी बीमारी का समय रहते पता चल सके। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हर स्थिति में बार-बार ब्लड टेस्ट कराना जरूरी नहीं होता…
