जरूरत से ज्यादा प्रोटीन पाउडर पीना पड़ सकता है भारी! जानें शरीर पर कैसे डालता है बुरा असर

प्रोटीन पाउडर का बढ़ता इस्तेमाल, क्या रोजाना सेवन करना सुरक्षित है? आज के समय में फिटनेस, जिम और बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ प्रोटीन पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी काफी आम हो गया है। जिम जाने वाले युवाओं से लेकर वजन कम करने या मांसपेशियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोग तक इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। प्रोटीन पाउडर को शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक आसान माध्यम माना जाता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपनी रोजाना की डाइट से पर्याप्त प्रोटीन नहीं…