जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए क्या चाहिए मंजूरी? जानिए विरोध प्रदर्शन से जुड़े जरूरी नियम

दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से देश में विरोध प्रदर्शन, धरना, जनसभा और सामाजिक आंदोलनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, कर्मचारी संगठन, छात्र समूह और अन्य नागरिक संगठन समय-समय पर यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। संसद भवन और केंद्रीय सरकारी संस्थानों के नजदीक स्थित होने के कारण जंतर-मंतर को अपनी आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल माना जाता है। शनिवार को भी कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले यहां एक प्रदर्शन आयोजित किए जाने की बात सामने…