बरनाला में कांग्रेस की बैठक बनी सियासी अखाड़ा, काला ढिल्लों के बयान ने बढ़ाई अंदरूनी कलह की चर्चा

बरनाला। पंजाब कांग्रेस की बरनाला में आयोजित कार्यकर्ता बैठक उस समय राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई, जब हलका बरनाला से विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने अपने संबोधन के दौरान पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना संगठन में हो रहे हस्तक्षेप, स्थानीय नेतृत्व की अनदेखी और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर ऐसे संकेत दिए, जिन्हें राजनीतिक हलकों में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल,…