पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए स्थायी जज, सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने केंद्र को भेजी अनुशंसा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायिक मजबूती की दिशा में कदम, दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी नियुक्ति की सिफारिश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। कालेजियम की ओर से जस्टिस एच.एस. ग्रेवाल और जस्टिस दीपेंद्र सिंह नलवा के नाम स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। उच्च न्यायपालिका में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरती है। कालेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार…