शहनाज गिल की फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक रिलीज, 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Shehnaaz Gill एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली शहनाज अब फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय होती जा रही हैं। हाल ही में वह पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में दिखाई दी थीं और अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का पहला लुक साझा किया है। यह एक रोमांटिक-एक्शन पंजाबी फिल्म है, जिसमें उनके साथ Jayy Randhawa मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। पोस्ट शेयर करते हुए शहनाज ने बताया कि यह फिल्म सच्चे…
