अमिताभ बच्चन के घर पर हमले की तैयारी में था गैंगस्टर नेटवर्क, पंजाब के दो शूटर गिरफ्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसी कथित साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के घर के बाहर गोलीबारी करने की योजना बनाई जा रही थी। इस काम के लिए विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने अपने नेटवर्क के जरिए शूटरों को जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से कथित हमले को अंजाम देने से पहले ही दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले में पंजाब के दो युवकों के नाम सामने आए हैं।…
