ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 30-31 मई को, दो दिन रहेगा पुण्यकाल: विष्णु-चंद्र पूजा और दान का खास महत्व
इस बार ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा दो दिनों तक रहने वाली है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 30 मई को दोपहर लगभग 12 बजे शुरू होगी और 31 मई को दोपहर करीब 2:15 बजे समाप्त होगी। इसी वजह से व्रत और पूजा का विधान 30 मई को माना जा रहा है, जबकि स्नान-दान और पवित्र नदी में डुबकी लगाने का श्रेष्ठ समय 31 मई की सुबह रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास करीब तीन साल में एक बार आता है, इसलिए इस दौरान पड़ने वाली पूर्णिमा को बेहद फलदायी माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस…
