सावन पुत्रदा एकादशी 23 अगस्त को: संतान की खुशहाली और परिवार की समृद्धि के लिए ऐसे करें शिव-विष्णु की पूजा

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी इस बार रविवार, 23 अगस्त को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं में इसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है, जबकि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। यही कारण है कि सावन में आने वाली पुत्रदा एकादशी को शिव और विष्णु की संयुक्त उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत से भगवान विष्णु…