बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सिंधु और आयुष का सफर खत्म, भारत की दो जोड़ियां टॉप-8 में पहुंचीं

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहा। एक तरफ पीवी सिंधु और युवा शटलर आयुष शेट्टी को हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, वहीं पुरुष और महिला डबल्स में भारत को बड़ी सफलता मिली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त हो गई। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रोमांचक मुकाबले…

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु और आयुष शेट्टी का जलवा, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; सात्विक-चिराग को मिला वॉकओवर

नई दिल्ली में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर का टिकट कटाया, जबकि कुछ बड़े नामों का सफर यहीं समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स में लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने भी अपनी शानदार लय जारी रखते हुए अगले दौर में जगह बना ली। इसके अलावा पुरुष डबल्स में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी…