रेबीज के लक्षण शुरू होते ही क्यों घट जाती हैं बचने की उम्मीद? जानिए इस वायरस का इलाज बनाना वैज्ञानिकों के लिए क्यों है मुश्किल

कुत्ते, बिल्ली, बंदर या किसी दूसरे संक्रमित स्तनधारी जानवर के काटने अथवा खरोंचने को अक्सर लोग मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। रेबीज एक वायरल संक्रमण है, जो समय रहते उचित चिकित्सा न मिलने पर जानलेवा बन सकता है। इस बीमारी की सबसे बड़ी चिंता यह है कि संक्रमण के शुरुआती दौर में इसे रोका जा सकता है, मगर एक बार इसके स्पष्ट लक्षण सामने आने के बाद मरीज की जान बचाना बेहद कठिन हो जाता है। दुनियाभर में रेबीज आज भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक…