इंदौर के मंच से दिलजीत दोसांझ का दो टूक जवाब, राहत इंदौरी के शेर से विरोधियों को दिया संदेश; बोले- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित उनके लाइव कॉन्सर्ट में संगीत के साथ-साथ शायरी और उनके बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने मशहूर दिवंगत शायर राहत इंदौरी की पंक्तियां सुनाकर उन लोगों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके शो को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने मंच से शेर पढ़ते हुए कहा, ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’ उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साह बढ़ाया।…
