कभी ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय, अब शादियों में डांस कर कमा रहे पैसे; बोले- ‘मुझे भी अपना घर चलाना है’
बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी एक फिल्म उन्हें ऐसी पहचान दे देती है जिसे लोग वर्षों तक याद रखते हैं। 90 के दशक में राहुल रॉय भी इसी तरह के सितारे बने थे। फिल्म ‘आशिकी’ ने उन्हें रातोंरात घर-घर में मशहूर कर दिया था। उनका चेहरा और अंदाज युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में शामिल हो गए। हालांकि, शुरुआती जबरदस्त सफलता के बाद उनका फिल्मी करियर उस ऊंचाई को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सका। राहुल रॉय ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन…
