यूक्रेन में रेल सफर पर मंडराया रूसी ड्रोन का खतरा, स्टेशन पर मची तबाही; 14 यात्रियों की मौत
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का असर अब देश की परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर रूप से दिखाई दे रहा है। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन का रेलवे नेटवर्क लगातार निशाने पर है। इसी बीच मध्य यूक्रेन के प्रमुख शहर निप्रो में एक रेलवे स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह हुए इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। हमले के समय स्टेशन पर यात्री मौजूद थे और एक इलेक्ट्रिक ट्रेन अपने अगले सफर के लिए रवाना होने की…
