वोटर लिस्ट और SIR पर घमासान, मुंबई में ठाकरे बंधुओं का बड़ा मार्च; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ सड़क पर उतरे। दोनों नेताओं की अगुवाई में हजारों लोगों ने मार्च निकाला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब पिछले कुछ दिनों में दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर…