16 की उम्र में राज कपूर की फिल्म का हिस्सा बनी थीं मंदाकिनी, ‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित सीन पर अब किया खुलासा

80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और फिल्मों के कारण पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी आज भी ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए खास तौर पर याद की जाती हैं। राज कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया था। हालांकि, फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर उस समय भी काफी चर्चा हुई और दशकों बाद भी उनसे इन सीन्स के बारे में सवाल किए जाते हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में मंदाकिनी ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों, राज कपूर के साथ पहली मुलाकात और उस दौर की शूटिंग के बारे में…