‘रामायण’ ने जीता अमेरिकी दर्शकों का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ और पोस्ट-क्रेडिट सीन ने बढ़ाया सीक्वल का उत्साह
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया, जहां फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की भव्यता, दमदार विजुअल्स, एक्शन और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की गई है। हालांकि, कुछ दर्शकों को इसकी कहानी की प्रस्तुति, संगीत और विशेष प्रभावों में कमियां भी नजर आईं। ऐसे में फिल्म को लेकर सामने आया शुरुआती रिव्यू पूरी तरह एकतरफा नहीं है। किसी ने इसे बड़े…
