दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की राह बंद, अब रामलीला मैदान समेत 3 जगहों पर जुट सकेंगे प्रदर्शनकारी

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के लिए लंबे समय से इस्तेमाल होने वाले जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से बाहर कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब यहां धरना देने के इच्छुक संगठनों को दूसरे स्थानों का रुख करना होगा। सरकार ने प्रदर्शन आयोजित करने के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को वैकल्पिक स्थलों के रूप में निर्धारित किया है। इन जगहों पर धरना और प्रदर्शन करने की प्रक्रिया को लेकर नए नियम भी जारी किए जाने हैं। हालांकि, जंतर-मंतर को सूची से हटाने के पीछे सरकार की ओर…