‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की ट्रॉफी पर अली गोनी-जन्नत ज़ुबैर का कब्जा, फिनाले में पलटा पूरा खेल
टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का लंबा और मनोरंजक सफर आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। कई हफ्तों तक चले कुकिंग टास्क, कॉमेडी, मस्ती और जबरदस्त मुकाबलों के बाद शो को अपना विजेता मिल गया। ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत ज़ुबैर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिलचस्प बात यह रही कि पूरे सीजन में स्टार्स की रेस में आगे रहने वाले कुछ मजबूत दावेदार अंतिम मुकाबले में अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके, जबकि अली और जन्नत ने आखिरी मौके का पूरा फायदा उठाकर…
