कहीं आपका रिश्ता भी तो नहीं हो रहा फीका? ये 5 आदतें बन सकती हैं दूरी की वजह

हर रिश्ता प्यार, भरोसे और समझ के आधार पर मजबूत बनता है। शुरुआत में जहां छोटी-छोटी बातें भी खुशी देती हैं, वहीं समय के साथ जिम्मेदारियों, व्यस्तता और गलतफहमियों के कारण रिश्तों में तनाव आना सामान्य बात है। कभी-कभी छोटी बहस रिश्ते को प्रभावित नहीं करती, लेकिन जब रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें नाराजगी, दूरी और तनाव में बदलने लगें तो इस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। अक्सर लोग रिश्ते में आई परेशानियों के लिए केवल अपने पार्टनर को जिम्मेदार मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि सामने वाला बदल गया है या उनकी भावनाओं को समझ नहीं रहा।…