रिश्ता खुशहाल फिर भी मन में बना रहता है डर? बार-बार उठते हैं ऐसे सवाल तो समझें रिलेशनशिप एंग्जायटी के संकेत
कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनमें बाहर से देखने पर किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आती। पार्टनर एक-दूसरे के साथ खुश होते हैं, बातचीत अच्छी होती है और आपसी समझ भी मजबूत होती है। इसके बावजूद कभी-कभी मन में एक अनजानी बेचैनी जन्म लेने लगती है। व्यक्ति बार-बार सोचने लगता है कि क्या उसका पार्टनर वास्तव में उससे प्यार करता है, क्या वह इस रिश्ते को लेकर उतना ही गंभीर है या कहीं आने वाले समय में वह उसे छोड़ तो नहीं देगा। खास बात यह होती है कि इन आशंकाओं के पीछे कई बार कोई ठोस वजह भी…
