पहली नजर का प्यार या सिर्फ आकर्षण? रिसर्च ने बताया किसे होता है सबसे जल्दी प्यार का एहसास

फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अक्सर एक ऐसा दृश्य देखने को मिलता है, जहां दो अनजान लोगों की नजरें मिलती हैं और उसी पल उन्हें लगता है कि उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है। इस भावना को आम भाषा में “लव एट फर्स्ट साइट” यानी पहली नजर का प्यार कहा जाता है। लंबे समय से यह धारणा भी बनी हुई है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक भावुक होती हैं और रिश्तों में जल्दी जुड़ जाती हैं। वहीं पुरुषों को अक्सर कम भावनात्मक और रिश्तों को लेकर ज्यादा व्यावहारिक माना जाता है। हालांकि हाल के वर्षों में हुई कई…