अमेरिका में सत्ता की सबसे बड़ी परीक्षा आज: ट्रम्प के खिलाफ जनता का फैसला तय करेगा व्हाइट हाउस की ताकत, भारतीय मूल के उम्मीदवारों पर भी नजर

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की राजनीतिक दिशा तय करने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है। इन चुनावों को ट्रम्प सरकार के कामकाज पर जनता के फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार मतदान की प्रक्रिया शाम 4:30 बजे शुरू होगी। चुनाव में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की सीटों के लिए मुकाबला होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों के अलावा सीनेट की 35 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन नतीजों का असर केवल संसद की नई संरचना तक सीमित नहीं रहेगा,…

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की राह मुश्किल: महंगाई और ईरान युद्ध से बिगड़ा माहौल, रिपब्लिकन उम्मीदवार भी बना रहे दूरी

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा साबित हो सकते हैं। देश में बढ़ती महंगाई, ईरान के साथ जारी संघर्ष और राष्ट्रपति की गिरती लोकप्रियता ने पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। चुनाव से पहले सामने आए जनमत सर्वेक्षणों में भी रिपब्लिकन पार्टी को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। 10 प्रमुख सर्वेक्षणों में से केवल एक में पार्टी को बढ़त मिली है, जबकि बाकी में उसकी स्थिति कमजोर नजर आ रही है। इन चुनावों का परिणाम केवल सांसदों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि…

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मस्क का बड़ा दांव, रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए खोला खजाना; अब तक ₹3,500 करोड़ से ज्यादा दिए

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को आर्थिक मदद देने के लिए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क ने बड़े पैमाने पर पैसा लगाया है। चुनावी चंदे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मस्क जुलाई से अब तक रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े चुनावी अभियानों के लिए 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,600 करोड़ रुपये दे चुके हैं। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के इतिहास में किसी एक व्यक्ति की ओर से खर्च की गई यह सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है। मस्क की ओर से दी गई इस…