डिफॉल्ट सर्विस चार्ज पर CCPA का बड़ा शिकंजा, 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई; ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा पर सख्ती
देशभर में रेस्टोरेंट्स द्वारा ग्राहकों के बिल में बिना अनुमति सर्विस चार्ज जोड़ने के मामलों पर अब सख्ती तेज हो गई है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठानों ने ग्राहकों की स्पष्ट सहमति के बिना बिल में स्वतः सर्विस चार्ज जोड़ दिया, जिसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना गया है। इस कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से…
