कैंसर कोशिकाओं को चुनकर निशाना बनाएगी RK-251! भारतीय वैज्ञानिकों की ‘स्मार्ट’ दवा से इलाज की नई उम्मीद

कैंसर के इलाज में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यह है कि बीमारी को खत्म करने के साथ-साथ शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान से कैसे बचाया जाए। मौजूदा उपचारों, खासकर कीमोथेरेपी, में दवाएं तेजी से बढ़ने वाली कैंसर कोशिकाओं पर असर डालती हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में शरीर की कुछ सामान्य कोशिकाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। यही वजह है कि इलाज के दौरान कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी नई दवा विकसित की है, जो कैंसर कोशिकाओं के खास वातावरण का फायदा…