रिलीज से पहले ही ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में 380 करोड़ पार; 100 दिन पहले बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ अभी सिनेमाघरों तक पहुंचने में करीब 100 दिन दूर है, लेकिन फिल्म ने कमाई के मामले में अभी से ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसने हॉलीवुड की दूसरी फिल्मों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने से काफी पहले ही फिल्म की टिकट बिक्री ने 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रही प्रतिक्रिया इस बात का संकेत दे रही है कि मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर दुनियाभर में दर्शकों…

8500 करोड़ का मेगा बजट, 2100 करोड़ की स्टार फीस, ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ ने ट्रेलर से ही मचाया तूफान

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत तक इसकी खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। मार्वल की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी पहले से ही दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। इसकी हर नई फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता रहती है। ‘एवेंजर्स: डूम्स्डे’ भी इसी कड़ी की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही…