स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन: 3 शिकायतों पर शुरू होगी कार्रवाई, रोबोकॉल के लिए देना होगा 5 पैसे/मिनट; दोषी नंबर एक साल तक ब्लैकलिस्ट

टेलीकॉम यूजर्स को लगातार परेशान करने वाली स्पैम और अनचाही कमर्शियल कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नियमों को और सख्त कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत अब रोबोकॉल, रिकॉर्डेड वॉइस कॉल, ऑटोमेटेड कॉलिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पहचाने जाने वाले संदिग्ध नंबरों पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य ऐसे नंबरों और टेलीमार्केटर्स पर शिकंजा कसना है, जो बार-बार उपभोक्ताओं को अनचाही कॉल या मैसेज भेजते हैं। नए नियमों में सबसे अहम बदलाव शिकायतों और AI आधारित पहचान से जुड़ा है। पहले किसी नंबर पर कार्रवाई शुरू करने…