‘रॉकी और रानी’ से तुलना पर आयुष्मान का जवाब, बोले- फिल्म का प्रेम तो ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ है; सूरज बड़जात्या की कहानी को बताया अलग
सूरज बड़जात्या की फिल्मों में परिवार, रिश्ते, संस्कार और प्यार की एक खास झलक देखने को मिलती है. उनकी फिल्मों के किरदार अक्सर रिश्तों को निभाने, परिवार को साथ लेकर चलने और जीवन में प्यार को अहमियत देने की सीख देते हैं. अब इसी अंदाज में निर्देशक अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. कहानी के एक खास पहलू को देखकर सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में इसकी तुलना करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से की जा…
