IPL 2026: राजस्थान की हैट्रिक जीत, मुंबई 27 रन से पराजित, जायसवाल का तूफानी अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 27 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में राजस्थान ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और अंत तक मुंबई को वापसी का कोई बड़ा मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया, जहां मौसम ने पहले ही…