मिडिल ईस्ट तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, 15 दिन में भारतीय बाजार से ₹52,704 करोड़ निकाले

मध्य पूर्व संकट का भारतीय शेयर बाजार पर असर, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली जारी मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मार्च के शुरुआती दो हफ्तों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय इक्विटी बाजार से करीब ₹52,704 करोड़ की निकासी की है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार की धारणा कमजोर हुई है और घरेलू निवेशक भी सतर्क रुख अपना रहे हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, ईरान से जुड़े सैन्य तनाव और…