दिवाली 2027 पर बॉक्स ऑफिस की बड़ी भिड़ंत! प्रभास की ‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट घोषित, रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। पहले यह फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर दिवाली 2027 के मौके पर कर दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म 29 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ ही अगले साल दिवाली पर बॉक्स…