दिल्ली में आज से बैडमिंटन का महासंग्राम, सिंधु के पास छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल का मौका
नई दिल्ली एक बार फिर दुनिया के बड़े बैडमिंटन सितारों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सोमवार से राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। भारत करीब 17 साल के लंबे अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी पांच अलग-अलग कैटेगरी में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजर पीवी सिंधु पर रहने वाली है। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या छह तक…
