मिसाइल अलर्ट के बीच रोनाल्डो का मुकाबला, एक घंटे बाद शुरू हुआ मैच; अल नासर ने 3-1 से दर्ज की जीत

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सुरक्षा अलर्ट के कारण फुटबॉल मुकाबले का कार्यक्रम प्रभावित हो गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासर और उज्बेकिस्तान के क्लब नफ्तची फरगाना के बीच एशियन फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सका। हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल हमले के खतरे की खबरों और शहर में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने के बाद मुकाबले की शुरुआत करीब एक घंटे के लिए टाल दी गई। बाद में मैच कराया गया, जिसमें अल नासर ने 3-1 से जीत हासिल की। इस मुकाबले में रोनाल्डो ने भी गोल किया और अपने…