सावन अमावस्या की तिथि, स्नान-दान का शुभ समय और पितृ तर्पण का सही मुहूर्त, जानिए पूरी जानकारी

सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में पड़ने वाली अमावस्या का भी विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने, दान-पुण्य करने और पितरों का तर्पण करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलने और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होने की भी मान्यता है। इस बार सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र और व्यतीपात योग का विशेष संयोग बनने जा रहा है, जिसके कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है।…