मानसून में मलेरिया का बढ़ता खतरा: शरीर के इन 5 शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं यह कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी सबसे अनुकूल समय माना जाता है। लगातार होने वाली बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर जाता है, जो मच्छरों के पनपने के लिए आदर्श वातावरण बनाता है। ऐसे में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इनमें मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जो समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराना बेहद आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना…